UPMRC: 292 पदों पर भर्ती करेगी यूपीएमआरसी, अभ्यर्थी upmetrorail.com से कर सकेंगे आवेदन
लखनऊ
UPMRC Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन सहायक प्रबंधक सहित करीब 292 तकनीकी व गैर तकनीकी पदों पर भर्ती करने जा रहा है। भर्ती की अनुमति मिल गयी है। इसके लिए 10 मार्च से आवेदन किए जा सकेंगे। भर्ती होने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों को कानपुर व आगरा मेट्रो में तैनाती दी जाएगी। इनका मूल वेतन 1.60 लाख तक होगा। भर्ती के लिए आवेदन 10 मार्च से दो अप्रैल तक किए जा सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन ही होगा।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमेटेड में सहायक प्रबंधक परिचालन के छह पदों पर भर्ती करेगा। इनका वेतमान रुपये 50,000-1,60,000 रुपए होगा। स्टेशन नियंत्रक ट्रेन ऑपरेटर के 186 पदों पर वेतनमान रुपये 33,000- 67,300, मेन्टेनर इलेक्ट्रिकल के 52 पदों पर वेतमान रुपये 19500-39,900, मेन्टेनर एस एन्ड टी के 24 पदों पर वेतमान रुपये 19500-39,900, मेन्टेनर सिविल के 24 पदों पर वेतमान रुपये 19500-39,900 पर सीधी भर्ती होगी। भर्ती के लिए युवक तीन मार्च से दो अप्रैल तक आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बुधवार तक यूपी मेट्रो की वेबसाइट पर भर्ती का पूरा ब्योरा जारी हो जाएगा।
जनरल, ओबीसी की 590 व एससी की 236 होगी फीस
भर्ती के लिए आवेदन आन लाइन ही होंगे। आवेदन करने वाले जनरल व ओबीसी अभ्यर्थियों को 590 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससीएसटी के आवेदकों को 236 रुपए फीस देनी होगी।

पाठको की राय